कन्नौज। जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। सैफई मेडिकल कालेज में जिले की एक वर्षीय बच्ची की उपचार के दौरान कोरोना से मौत हो गई। 16 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 2364 पहुंच गया है। अब तक 25 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी। अब तक 2060 लोग कोरोना को मात देकर घर जा चुके हैं। 279 लोगों का उपचार कोविड अस्पताल व घरों में हो रहा है। गुरुवार को 38 संक्रमित ने कोरोना को मात दी है।
कोरोना माहामारी से सैफई मेडिकल कालेज में भर्ती उमर्दा ब्लाक क्षेत्र के मझगवां निवासी पूनम की एक वर्षीय पुत्री को 20 सितंबर को दिक्कत हुई थी। परिजन उसे लेकर सैफई मेडिकल कालेज पहुंचे। यहां जांच के दौरान कोरोना संक्रमित निकली। उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया गया। 23 सितंबर की रात उसकी हालत खराब हुई। इसके बाद उसकी मौत हो गई। 24 सितंबर को मौत की सूचना विभाग को मिली। गुरुवार को कन्नौज ब्लाक क्षेत्र में सात, छिबरामऊ में पांच, उर्मदा में तीन, हसेरन में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित निकला।