कन्नौज/छिबरामऊ। मंडी शुल्क के विरोध में मंडी के व्यापारियों का धरना बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। उद्योग व्यापार मंडल उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रामजी अग्रवाल की अगुवाई में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। कुछ व्यापारियों ने चोरी छिपे खरीद बिक्री की, उनकी शिकायत जिलाध्यक्ष से की गई है। छिबरामऊ मंडी में भी धरना प्रदर्शन किया गया।
रामजी अग्रवाल ने बताया कि बंदी का पालन न करने वाले व्यापारियों ने को चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही संगठन उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा। उन्होंने बताया कि गुरुवार को संगठन के पदाधिकारी मंडी गेट पर काली पट्टीबांध कर विरोध जताएंगे। इसके बाद राज्यपाल को ज्ञापन भेजा जाएगा। अरविंद दुबे, रतन गुप्ता, सौमित्र मिश्रा आदि शामिल रहे।
उधर, छिबरामऊ में भी धरना प्रदर्शन किया गया। गल्ला और आलू व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनुज गुप्ता उर्फ जॉनी ने कहा कि प्रदेश सरकार ढाई फीसदी मंडी शुल्क लगाकर व्यापारियों व छोटे किसानों का आर्थिक शोषण कर रही है। इससे मंडी में कारोबार करने वाले व्यापारियों को नुकसान होगा। जब तक मंडी शुल्क वापस नहीं होता धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
संरक्षक राजीव सिंह गौर उर्फ पुच्ची ठाकुर, मीडिया प्रभारी पंकज प्रसाद दुबे, अरविंद कुमार यादव, सूरज गुप्ता, चतुर्भुज मिश्रा, गंगा सिंह, अमित कुमार, राजू ठाकुर, राहुल कुमार मिश्रा, नागेंद्र प्रसाद दुबे, प्रशांत कुमार तिवारी, मनोज कुमार यादव, अनवार जमील, विनोद कुमार गुप्ता, प्रबल गुप्ता, रूप सिंह यादव व रमेश चंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।