फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूंघट की ओट में नामांकन करने पहुंचीं महिला प्रत्याशी

विज्ञापन
घूंघट की ओट में नामांकन करने पहुंची महिला प्रत्याशी। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। इसे मूंछों की लड़ाई कहें या आरक्षण की मजबूरी, प्रधान बनने जा रहीं ज्यादातर महिलाएं अभी भी घूंघट की ओट में हैं। नामांकन के दौरान भी यह घूंघट में रहीं।
विज्ञापन

आरक्षित सीटों पर नामांकन के लिए पहुंचीं तमाम महिलाएं घूंघट से मुंह ढके रहीं। नामांकन दाखिल करते समय भी घूंघट कायम रहा। पूछने पर महिला प्रत्याशी ने बताया कि घूूंघट बुजुर्गों के प्रति सम्मान का प्रतीक है। वह गांव और ग्रामीणों की सेवा के लिए हर समय तत्पर रहेंगी। विकास खंड की 96 ग्राम पंचायतों में इस बार तय आरक्षण के हिसाब से 28 महिला प्रधान चुनी जानी हैं।
इन ग्राम पंचायतों में चुनी जाएंगी महिला प्रधान
अनुसूचित जाति में औराई, जमामर्दपुर, मेंदेपुर, विशुनगढ़, पिछड़ा वर्ग में असेह, बेहटा खास, भाउलपुर, भीखमपुर सानी, करनौली, खोजीपुर, महमूदपुर खास, रनवीरपुर, शहजहांपुर, सामान्य वर्ग में रंधीरपुर, रामपुर ह्दय, प्रानपुर पल्यौरा, निगोह खास, नौर्गाइं, नंदलालपुर, कुंअरपुर जनू, कुंअरपुर बनवारी, खल्लारूप मंगदपुर, कैरदा, हरिहरपुर, भगवंतपुर, असालताबाद, असालतनगर और अंतपुर में महिला प्रधान चुनी जाएंगी।

घूंघट की ओट में नामांकन करने पहुंची महिला प्रत्याशी। संवाद- फोटो : CHIBRAMAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें