फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असालताबाद से प्रधान पद के लिए सबसे अधिक 22 नामांकन

विज्ञापन
ब्लॉक मुख्यालय पर प्रधान पद के नामांकन के लिए लगी लाइन। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए ब्लॉक मुख्यालय पर नामांकन करने बुधवार को उम्मीदवारों की भीड़ उमड़ी। कड़ी धूप भी इनका उत्साह कम नहीं कर पाई। पहले दिन असालताबाद से ग्राम प्रधान पद पर सबसे ज्यादा 22 नामांकन हुए।
विज्ञापन

बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से बीडीओ मनोज चतुर्वेदी की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। ब्लॉक मुख्यालय के बाहर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। ब्लॉक के गेट पर बैरिकेडिंग की गई थी। प्रत्याशियों और प्रस्तावकों को मास्क पहनाकर बिना मोबाइल के अंदर भेजा जा रहा था। ग्राम सभा कलेनापुर निवासी शीलू ने प्रधान पद पर पहला नामांकन दाखिल किया। दोपहर को डीएम राकेश कुमार मिश्र, एसपी प्रशांत वर्मा, एसडीएम देवेश कुमार गुप्त, तहसीलदार अभिमन्यु कुमार ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचे। डीएम और एसपी ने बिना मास्क लगाए नामांकन करने आए लोगों को लाइन से निकलवाकर भगा दिया। इन्हें मास्क पहनकर आने के निर्देश दिए। शाम तक प्रधान पद पर सबसे ज्यादा 22 नामांकन ग्राम सभा असालताबाद में हुए। नौली ग्रामसभा से 20 और मेरापुर गढ़िया से 16 नामांकन हुए।
नामांकन सेटों की होती रही बिक्री
ब्लॉक मुख्यालय पर नामांकन वाले दिन भी प्रधान, बीडीसी सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों के लिए नामांकन सेटों की बिक्री होती रही। ग्राम प्रधान के 22, ग्राम पंचायत सदस्य के 154 और बीडीसी सदस्य के 22 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। चालान फार्म की फीस के लिए भी ब्लॉक मुख्यालय पर काउंटर बनाया गया था। यहां प्रत्याशियों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन

चुनाव गणित लगाने वालों को भगाया
नामांकन करने के बाद कई प्रत्याशी और इनके प्रस्तावक जमीन पर बैठकर वोटर लिस्ट से चुनाव गणित लगाने लगे। इस दौरान ब्लॉक में पहुंचे एसडीएम देवेश कुमार गुप्त और तहसीलदार अभिमन्यु कुमार ने इन्हें भगा दिया।
प्रत्याशियों, प्रस्तावकों के हाथों को किया सैनिटाइज
नामांकन करने आने वाले प्रत्याशियों और प्रस्तावकों के हाथों को ब्लॉक गेट पर सैनिटाइज किया गया। प्रत्याशियों और इनके प्रस्तावकों की सहूलियत के लिए गेट के पास हेल्प डेस्क भी बनाई गई थी। यहां मौजूद पंचायत सचिव अजय मिश्रा और दीपक कुमार प्रत्याशियों को संबंधित काउंटर तक पहुंचाने में मदद कर रहे थे।
ब्लॉक मुख्यालय से दो सौ मीटर पहले रोके वाहन
ब्लॉक मुख्यालय पर नामांकन के लिए आने वाले प्रत्याशियों के वाहनों को दो सौ मीटर पहले रोक दिया गया। जीटी रोड पर पूर्व दिशा से आने वाले प्रत्याशियों के वाहनों को फूटी मस्जिद के पास, तालग्राम रोड, सौरिख रोड की तरफ से आने वाले वाहनों को स्टार कोल्ड के पास, फर्रुखाबाद रोड, पश्चिमी बाईपास की तरफ से आने वाले वाहनों को जनता कोल्ड के पास रुकवा दिया गया।
वोटर लिस्ट की खामियां बनीं सिरदर्द
नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंचे प्रत्याशियों के लिए वोटर लिस्ट की खामियां सिरदर्द साबित हुईं। कई काउंटर पर वोटर लिस्ट और नामांकन सेट में नाम अलग थे। इससे नामांकन दाखिल नहीं किए गए। प्रत्याशियों ने इस मामले की शिकायत आरओ (रिटर्निंग ऑफिसर) शिवमोहन सिंह से की। आरओ ने नामांकन पत्र की जांच वाले दिन तक संशोधित सूची जमा करने का निर्देश देते हुए नामांकन पत्र दाखिल करा दिया।
जीटी रोड पर थमे वाहनों के पहिये
नामांकन के लिए उमड़ी प्रत्याशियाें की भीड़ से जीटी रोड पर कई बार वाहनों के पहिये थम गए। यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए पुलिस कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
ऑनलाइन फीडिंग करते रहे ब्लॉक कर्मी
नामांकनों की निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन फीडिंग की गई। नामांकन फार्म और हलफनामा को स्कैन करने के अलावा प्रत्याशियों से संबंधित सभी जानकारी लोड की गई। इसके लिए कंप्यूटर ऑपरेटरों के चार काउंटर बनाए गए थे।
नो-ड्यूज न होने से उम्मीदवारों को परेशान होना पड़ा
नो-ड्यूज न होेने से कई उम्मीदवारों को परेशान होना पड़ा। बुधवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर नामांकन करने पहुंचे कई प्रत्याशियों के सेट में नो-ड्यूज नहीं थे। इससे एआरओ ने इसकी सूचना बीडीओ और आरओ रमेश बाबू को दी। बीडीओ ने बताया कि ब्लॉक मुख्यालय पर ढाई दिन तक ही नो ड्यूज जारी हुए थे। इसके बाद रोक लगा दी गई। जिला प्रशासन के निर्देश पर सिर्फ बकायेदारों के नो-ड्यूज ही नामांकन के साथ दाखिल कराए जाने के निर्देश दिए गए थे। बीडीओ के हस्तक्षेप के बाद बिना नो-ड्यूज के नामांकन पत्र जमा कराए गए।
जुड़वां बच्चों लेकर नामांकन करने पहुंचीं
प्रानपुर पल्यौरा-हरिहरपुर से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी नंदनी दीक्षित जुड़वां बेटे अनंत और बेटी यशी को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पर नामांकन करने पहुंचीं। बच्चों के छोटे होने से नंदनी को भीड़ के चलते नामांकन करने में खासी दिक्कत हुई।

प्रत्याशी व प्रस्तावक के हाथों को सैनिटाइज कराता ब्लॉक कर्मी। संवाद- फोटो : CHIBRAMAU

जुड़वा बच्चों को लेकर नामांकन करने पहुंची नंदनी दीक्षित। संवाद- फोटो : CHIBRAMAU

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें