फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से अगवा कर खेत में किशोरी से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरगढ़(कन्नौज)। घर में अकेली मौजूद किशोरी का मुंह बंद कर युवक ने अगवा कर लिया। गांव के बाहर बाजरे के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह करीब पांच बजे आरोपी के चंगुल से छूटकर किशोरी घर पहुंची। यहां परिजनों को आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाला राजमिस्त्री शुक्रवार रात करीब नौ बजे काम कर घर लौटा था। घर में मौजूद 16 वर्षीय बेटी लापता मिली। पत्नी से पूछताछ के बाद बेटी को तलाशना शुरू किया। पड़ोसियों से पूछने के बाद थाने पहुंच कर बेटी के लापता होने की शिकायत की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। सुबह करीब पांच बजे बदहवास हालत में किशोरी घर पहुंची। उसने परिजनों को बताया कि जान पहचान का एक युवक शाम करीब आठ बजे घर में घुस आया था। वह मुंह बंद कर उसे गांव के बाहर बाजरे के खेत में ले गया। यहां मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे। थाना प्रभारी सुजीत कुमार को तहरीर दी।
शाम करीब पांच बजे सीओ सुबोध कुमार जायसवाल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़िता से पूछताछ की। सीओ ने बताया कि जांच करने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें