फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिघौली में विद्युत उपकेंद्र का निर्माण अतिशीघ्र कराएं- सपा

विज्ञापन
बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता रवींद्र कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपते सपा नेता योगेंद्र यादव व अन्? - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। मिघौली में 33/11 केवीए के विद्युत उपकेंद्र निर्माण, बिजली बिल माफ कराने समेत छह मांगों को लेकर सपाइयों ने शुक्रवार को अधिशासी अभियंता को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

योगेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता रवींद्र कुमार सिंह को दिए गए ज्ञापन में सपाइयों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की जर्जर हाईटेंशन लाइनें बदलवाई जाएं। ग्राम सबलपुर में करंट से मृत सीआरपीएफ जवान के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाई जाए। लॉकडाउन के समय के किसानों के नलकूप और शहरी व ग्रामीणों के आवासीय बिजली बिल माफ किए जाएं। फुंके ट्रांसफार्मरों को बदला जाए। विद्युत विभाग का निजीकरण न हो। मांगे न मानने पर सपाइयों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी भी दी। गोल्डन यादव, मयंक यादव, सभासद रानू कुरैशी, रमन कुमार, सुरजीत सिंह, अतर सिंह राजपूत, रोहित यादव व अजय सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें