फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट कार्ड से मिलेगा टिकट

Wed, 22 Jun 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन कन्नौज में लगी एटीवीएम मशीनें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्य रेलवे स्टेशन पर दो आटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) आ गईं है। अब टिकट के लिए लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यात्री स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल कर बिना झंझट टिकट ले सकेंगे। डीसीआई रेलवे पुष्पराज सिंह ने बताया कि दो एटीवीएम मशीनें आईं हैं। जल्द ही उन दोनों मशीनों को चालू कर दिया जाएगा। कुछ तकनीकी दिक्कत के चलते दोनों मशीनें अभी तक चालू नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दो में से एक मशीन पर रेलवे का रिटायर्ड कर्मचारी रहेगा, जो अपने कार्ड से यात्री को टिकट निकाल कर देगा। यात्री उसी कर्मचारी को भुगतान करेंगे। दूसरी मशीन पर जनता स्वयं अपना स्मार्ट कार्ड बनवाकर टिकट निकाल सकेगी। रेलवे डीसीआई पुष्पराज सिंह ने बताया कि टिकट निकालने के लिए स्मार्ट कार्ड का होना जरूरी है। स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए यात्री को रेलवे स्टेशन इंचार्ज के पास एक आईडी प्रूफ जमा करना होगा। इसके बाद वहां से स्मार्ट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। इसका रिचार्ज रेलवे स्टेशन से कराकर उसका उपयोग कर यात्री मशीन से टिकट प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें