फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरेटर में आग से भगदड़

Wed, 25 Nov 2015 12:23 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
उप संभागीय परिवहन कार्यालय के बाहर रखा जनरेटर अचानक तेज लपटों के साथ जलने लगा। आननफानन में पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग बुझाई। इससे कार्यालय में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


एआरटीओ कार्यालय में मंगलवार को कामकाज चल रहा था। सुबह एक बजे के करीब अचानक जनरेटर में आग की लपटें उठने लगीं। यह देख कार्यालय में काम कर रहे कर्मचारी व मौजूद लोग भाग खड़े हुए। वहीं अधिकारी भी कार्यालय छोड़कर बाहर निकल आए। तत्काल सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई।

करीब 45 मिनट बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। कुछ लोग जनरेटर के ऊपर से निकले बिजली के तारों में शार्टसर्किट होना तो कोई सफाई के दौरान कूड़े के ढेर में लगाई गई आग से उठी चिंगारी से आग लगने की बात कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें