फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी

Wed, 25 Nov 2015 12:21 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला सरायमीरा स्थित डाक बंगला रोड पर चोरों ने बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये की नगदी व जेवरात पार कर दिए। मामले की रिपोर्ट सदर कोतवाली में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


डाक बंगला रोड निवासी वृज कुमार कटियार सोमवार को अपनी नातिन की शादी में शामिल होने परिवार समेत फतेहगढ़ गए हुए थे। रात में चोरों ने उनके मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद कमरों के ताले तोड़े। कमरे में रखी सेफ का मुख्य लाक तोड़कर लाकर की चादर काट दी।

इसके बाद लाकर में रखी 10 हजार रुपये की नगदी के अलावा करीब तीन लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर लिए। सुबह होने पर जब मोहल्ले के लोग गली से निकले तो दरवाजा खुला देख फोन से वृज कुमार कटियार को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें