फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी पर ग्राहकों ने किया हंगामा

Wed, 07 Jan 2015 12:08 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में मंगलवार को गैस एजेंसी के सामने उमड़ी भीड़ को काबू में करने के लिए स्थानीय प्रशासन को पुलिस व पीएसी की मदद लेनी पड़ी।
विज्ञापन


कस्बे के तिराहे पर स्थित पीके गैस सर्विस पर मंगलवार सुबह से ही उपभोक्ताओं की भारी भीड़ जुटी। शोरूम में पहले घुसने को लेकर ग्राहकों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इससे अव्यवस्था फैल गई। इस पर कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी आदित्य प्रकाश यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया। बाद में अतिरिक्त पुलिस व पीएसी भी बुला ली। पुलिस अभिरक्षा में ही सिलेंडर बुक कराए गए। गैस एजेंसी के प्रबंधक अमित दुबे का कहना है कि सब्सिडी के चलते फार्म भरे जाने को लेकर भीड़ लगने से अव्यवस्था हो रही है।
विज्ञापन


साथ ही गैस की आपूर्ति कम आने से भी समस्या है। वहीं दूसरी ओर समधन कस्बे में स्थित बालाजी गैस एजेंसी पर ग्राहकों को सिलेंडर के साथ चाय की पत्ती देने पर सोमवार को समधन के अयूब एडवोकेट के नेतृत्व में उपभोक्ताओं ने हंगामा किया।

एजेंसी मालिक मनोज अग्रवाल ने बताया कि सुरक्षा के लिए उन्होंने पुलिस तैनात किए जाने की मांग रखी है।  उधर एडीएम रमेश चंद्र यादव ने बताया कि गैस एजेंसियों पर भीड़ उमड़ने से अव्यवस्था फैलने की जानकारी मिली है। पूरे प्रकरण को गंभीरता से लिया गया है ताकि जनता को परेशानी से बचाया जा सके। गैस एजेंसी मालिकों को भी हिदायत दी गई है कि वे सही से काम करें और किसी के भी साथ भेदभाव या किसी प्रकार की गड़बड़ी न करें।
विज्ञापन


पंद्रह दिन में सामान्य होंगे हालात- डीएसओ
जिला पूर्ति अधिकारी संतोष सिंह का कहना है कि गैस एजेंसियों पर मची मारामारी जल्द समाप्त हो जाएगी। कैंप लगवाकर आधार कार्ड भी बनवाएंगे। अव्यवस्थाएं दूर कराने के लिए उन्होंने पूर्ति निरीक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी है। 15 दिन के अंदर स्थिति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें