फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला को पोषाहार में मिले बथुआ, गुड़ व पालक

विज्ञापन
विधान परिषद की संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति के सभापति डॉ. राजपाल कश्यप व अन्य सदस्य। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से अतिकुपोषित व कुपोषित बच्चों-कशोरियों को डबल पोषाहार दिया जाए। इससे उनका शीघ्र विकास हो सके। विशेष तौर पर गर्भवती महिलाओं को शीतकाल में पोषाहार में बथुआ, गुड़ व पालक की सब्जी दी जाए। इससे कि गर्भवती महिला समेत नवजात का बेहतर विकास हो सके। यह निर्देश विधान परिषद की संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति के सभापति डॉ. राजपाल कश्यप ने दिए।
विज्ञापन

उन्होंने लंबित शस्त्र लाइसेंस के मामले में जानकारी कर वरासत के आधार पर लाइसेंस जारी करने की कार्यवाही निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। सद्भाव बनाए रखने के लिए संभ्रात लोगों के साथ समय-समय पर बैठक करने के लिए कहा। त्योहार व अन्य अवसरों पर जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा की जाने वाली शांति समिति की बैठकों की जानकारी कर सराहना की। सभापति ने दो साल में महिलाओं के शोषण, उत्पीड़न तथा दहेज के कारण हुए अत्याचार, हत्याओं तथा बलात्कार आदि घटनाओं की जानकारी ली। उन्होंने जनपद में विशिष्ट मंडी, इत्र पार्क, काऊ मिल्क डेयरी, एक जनपद, एक उत्पाद आदि अधूरी पड़ीं परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने विधान परिषद समिति की बनाई गई कमेटी के सुझावों पर पालन करने के लिए कहा। इससे पहले सभापति ने सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों से वार्ता कर जिले में संचालित योजनाओं की जानकारी ली। बैठक में एमएलसी शशांक यादव, अरविंद सिंह, एमएलसी वासुदेव यादव, एमएलसी मानवेंद्र सिंह, सदर विधायक अनिल दोहरे, पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह, अपर जिलाधिकारी उमेश चंद्र उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी सदर समेत कई अफसर व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में डीएम रवींद्र कुमार और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति के सदस्यों से मुलाकात की। यहां सपा नेता और आम लोग भी मौजूद रहे। इन्होंने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव, पूर्व विधायक कल्याण सिंह, भोले कुरैशी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें