फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: चार साल से कूड़ा निस्तारण केंद्र बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शहर का कूड़ा निस्तारण केंद्र पिछले चार साल से बंद है। इस कारण केंद्र पर कूड़े के अंबार लग गया है। नगर पालिका ने कार्यदायी संस्था को ब्लैक लिस्टेड करते हुए दूसरी संस्था को केंद्र के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके बाद संस्था ने केंद्र पर मशीनों को लगाना शुरू कर दिया है। 15 दिनों में संचालन शुरू हो सकता है।
विज्ञापन


मोहल्ला अजयपाल में वर्ष 2011 में कूड़ा निस्तारण केंद्र संचालित किया गया था। इसकी जिम्मेदारी एक कार्यदायी संस्था को दी गई थी। संस्था ने वर्ष 2020 तक कार्यदायी संस्था ने केंद्र का संचालन बंद कर दिया। इसके बाद से कूड़े के निस्तारण बंद हो गया। नगर पालिका के सफाई निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि कार्यदायी संस्था ने केंद्र पर काम करने वाले कर्मियों को मजदूरी तक नहीं दी थी। इस कारण से संस्था को नगर पालिका ने ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है। अब दूसरी संस्था को केंद्र के संचालन के जिम्मेदारी सौंपी गई है। पहले निस्तारण केंद्र पर एक मशीन लगी हुई थी, लेकिन मशीन के आधे से ज्यादा उपकरण गायब हो गए थे। नई संस्था की ओर से निस्तारण केंद्र पर तीन मशीनें लगाई जाए रही हैं। जल्द ही काम पूरा हो जाएगा और कूड़े का निस्तारण शुरू हो जाएगा। नगर पालिका के ईओ श्यामेंद्र मोहन चौधरी कूड़ा निस्तारण केंद्र के संचालन के लिए दो करोड़ का बजट जारी किया गया है। केंद्र पर मशीनों को लगाने का काम तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि 15 दिनों में मशीनों का काम पूरा हो जाएगा और केंद्र का संचालन शुरू हो जाएगा।

केंद्र पर हर ओर नजारा आ रहा कूड़ा
शहर के 25 वार्डों से निकलने वाला कूड़ा नगर पालिका के वाहन निस्तारण केंद्र पर पहुंचा देते हैं। पिछले चार साल से कूड़े का निस्तारण न होने के कारण केंद्र पर हर ओर कूड़ा ही कूड़ा नजर आ रहा है। केंद्र के संचालन के बाद कूड़े का निस्तारण होते ही अंबार समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन


रोजाना 50 टन कूड़ा होगा निस्तारित
सफाई निरीक्षक ने बताया कि पहले केंद्र पर 25 टन कूड़ा निस्तारित होता था, लेकिन अब तीन मशीनें लगने के बाद 50 टन कूड़ा रोजाना निस्तारित होगा। शहर के लोगों को कूड़े से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें