फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कन्नाैज में सब्जी विक्रेता मैथी की जगह दे गया गांजा, भाभी ने सब्जी बना पूरे परिवार को खिलाई

Sun, 28 Jun 2020 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में मेथी के धोखे में गांजे की सब्जी बनाकर खाने के बाद एक ही परिवार के छह लोग बीमार हो गए। सभी को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया कि सब्जी विक्रेता ने मेथी जगह उन्हें गांजा दे दिया था। पुलिस ने सब्जी विक्रेता को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के मियागंज गांव में शनिवार को एक सब्जी बेचने वाले बुजुर्ग ने गांव में रहने वाले ओमप्रकाश के बेटे नितेश को सूखी मेथी बताकर गांजा दे दिया। घर जाकर नितेश ने भाभी पिंकी को वह गांजा दे दिया। शाम करीब चार बजे पिंकी ने गांजे को सूखी मेथी समझ कर सब्जी बना दी।

करीब पांच बजे ओम प्रकाश, बेटे नितेश, मनोज कमलेश, पिंकी और आरती ने सब्जी खाल ली। थोड़ी देर बाद सभी की हालत बिगड़ने लगी। डॉक्टर को बुलाने के लिए उन्होंने पड़ोसियों को बुला लिया। थोड़ी देर बाद सभी बेहोश हो गए। पड़ोसियों ने इसकी जानकारी कोतवाली नागेंद्र कुमार पाठक को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने कढ़ाई में रखी सब्जी व बिना पके गांजे को कब्जे में ले लिया है। इसके बाद सब्जी बेचने वाले बुजुर्ग को हिरासत में लिया है। पूछताछ करने पर उसने बताया कि मजाक में उसने गांजे को मेथी बताकर दे दिया था। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें