फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो परिचय चोरों द्वारा तोड़ा गया जंगला दिखाता ऋषि

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। लोहे की ग्रिल काटकर घर में घुसे चोरों ने नगदी व जेवर पार कर दिए। इस दौरान मकान मालिक ने एक चोर को पकड़ लिया लेकिन उसके साथियों ने मारपीट कर उसे छुड़ा लिया और भाग निकले। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ऊंचा निवासी अशोक तिवारी अपने परिजनों संग गांव में ही एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर पर सिर्फ उनके पुत्र की पत्नी रिंकू मौजूद थी। रात में वह भी छत पर सोने चली गई। देर रात दीवार में लगे लोहे की ग्रिल काटकर चोर मकान के अंदर दाखिल हो गए। अलमारी का ताला तोड़कर 10 हजार रुपये और करीब एक लाख रुपये के सोने के जेवर निकाल लिए। इस दौरान खटपट की आवाज सुनकर रिंकी की नींद खुल गई।
मकान में नीचे चोरों का शक होने पर उसने अपने पति ऋषि को फोन किया। चोर घर के अंदर ही थे, तब तक ऋषि घर आ गया और उसने भाग रहे एक चोर को पकड़ लिया। इस दौरान उसके साथियों ने ऋषि पर हमला कर उसे छुड़ाया और भाग गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि करीब तीन चोर थे। कोतवाल राजा दिनेश सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें