फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: गंगा का जलस्तर दोबारा बढ़ा, बढ़ी मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। गंगा के जलस्तर में शनिवार को अचानक इजाफा हो गया। इस कारण कटरी के बाशिंदों के सामने नई मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। कटरी क्षेत्र में गंगा की तलहटी में पहले से ही कटान जारी है। गंगा का जलस्तर शुक्रवार को 124.171 मीटर दर्ज किया गया, जो 659 सेंटीमीटर बढ़कर 124.830 मीटर हो गया है। जलस्तर के अभी और बढ़ने की आशंका है। कारण है कि चौधरी चरण सिंह गंगा बैराज से 1,50,798 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन

बाढ़ के प्रकोप से कटरी क्षेत्र के गांव कासिमपुर, बक्सीपुर्वा, कटरी गंगपुर, दाईपुर, दुर्गापुर, चिंतामणि में हाल बेहाल है। संक्रमण की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी तैनात कर दी गई हैं। ताकि बीमार लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए दवाइयां और चिकित्सा सेवाएं दी जा रही हैं। गांवों में जलभराव फिर होने लगा है। इससे कटरी के बाशिंदे परेशान हैं। सदर तहसीलदार अभिनव वर्मा का कहना है कि बाढ़ प्रभावितों को हर संभव मदद दी जा रही है। राहत व बचाव कार्य में लगी टीमों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। राजस्व टीम द्वारा हुए नुकसान का आकलन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें