फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: खतरे के निशान पर पहुंचा गंगा का जलस्तर, हालात बिगड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है। इससे कासिमपुर, बक्सीपुरवा सहित कई गांवाें में खेत खलिहान एक हो गए। ग्रामीण नाव के सहारे आवागमन कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा राहत सामग्री बांटकर पीड़ितों को मदद दी जा रही है।
विज्ञापन




गंगा का जलस्तर गुरुवार को 125.790 मीटर व शुक्रवार को 125.910 मीटर पर पहुंच गया। इससे कटरी क्षेत्र के गांव कासिमपुर, गंगूपुरवा, दाईपुर, चौरा चांदपुर, मेहंदीपुर, कटरी गंगपुर, महमूदपुर बीजा, गुमटिया, सलेमपुर तारा बांगर, चौधरियापुर बांगर, जुकइया, चांदापुर बांगर, डहलेपुर, नाहरघाटी सहित अन्य गांवाें में पानी घरों में घुसने लगा है।
खेतों में भारी जलभराव हो गया है। गंगा के साथ काली नदी भी उफान पर है। प्रशासन की ओर कटरी के बाशिंदाें को खाद्य सामग्री वितरित की जा रही है। ग्रामीणों को ऊंचाई वाले सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए कवायद तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रतिदिन बढ़ रहे पानी का आंकड़ा:


रविवार - 20 सेंटीमीटर

सोमवार - 29 सेंटीमीटर
मंगलवार - 20 सेंटीमीटर
बुधवार - 14 सेंटीमीटर
गुरुवार - 11 सेंटीमीटर

शुक्रवार - 7 सेंटीमीटर
शनिवार - सुबह खतरे के निशान 125.970 मीटर पर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें