फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर बढ़ा, पानी में उतराए दफन शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मानीमऊ(कन्नौज)। गंगा का जलस्तर बढ़ने से रेती में दफन शव उतराने लगे हैं। इन्हें कौवे और कुत्ते निवाला बना रहे हैं। वहीं अभी भी गंगा की रेती में शवों को दफनाया जा रहा है।
विज्ञापन

मेहंदी घाट पर गंगा पुल पार रेती में एक किलोमीटर एरिया में डेढ़ माह में सैकड़ों शव तीन से चार फीट गहरा गड्डा खोद कर दफनाए गए हैं। चार दिन से गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। इससे रेती में दफन शव पानी की तेज धार से बह गए। यह धीरे-धीरे उतराने लगे हैं। दूसरी ओर एडीएम गजेंद्र कुमार का कहना है कि टीमों को निगरानी के काम में लगाया गया था। कोविड अभियान के चलते समीक्षा नहीं हो पाई। पता किया जाएगा कि मनाही के बाद भी शव दफन क्यों किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें