फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गंगा जमुनी तहजीब हमारी विरासत है’

Sat, 31 Oct 2015 12:12 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम तिराहा पर स्थित सयुस के जिला कार्यालय पर हुई बैठक में पिछले दिनों कन्नौज में हुई घटना को लेकर निंदा की गई। वक्ताओं ने कहा कि गंगा जमुनी तहजीब हमारी विरासत है।
विज्ञापन


सयुस जिलाध्यक्ष आफाक खां ने कहा कि पिछले दिनों कुछ अराजकतत्वों द्वारा कन्नौज शहर की फिजा खराब करने की कोशिश की गई जो निदंनीय है। कहा कि कुछ लोग अपने राजनैतिक स्वार्थ के लिए जिले के अमन चैन को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, पर शासन-प्रशासन और अमन पसंद लोगों ने उनके प्रयासों को सफल नहीं होने दिया।

कहा कि कन्नौज की जनता ने एक बार फिर फिरका परस्त ताकतों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए यह साबित कर दिया कि कन्नौज की गंगा जमुनी तहजीब किसी कीमत पर मिटने नहीं दी जाएगी। बैठक में डॉ. कदीर खां, मेंहदी खां, सबन्ने खां करिया, सुनील राठौर, इरशाद, सतीश शाक्य, सरबर, जगदीशचंद्र, रज्जाक खान, नौशाद मंसूरी, नाजिर मंसूरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें