फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: खतरे के निशान से 34 सेंटीमीटर नीचे गंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मानीमऊ। गंगा का जलस्तर शुक्रवार को खतरे के निशान के बेहद करीब पहुंच चुका है। महादेवी घाट पर दोपहर दो बजे गंगा का जलस्तर 125.630 मीटर दर्ज किया गया। खतरे का निशान 125.970 मीटर पर है। अब गंगा खतरे के निशान से महज 34 सेंटीमीटर नीचे बह रही हैं।
विज्ञापन

बाढ़ चौकी की रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल जलस्तर में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है और नदी का ट्रेंड लगभग स्थिर है। इसके बावजूद तटवर्ती इलाकों में स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखना जरूरी है। वहीं चौधरी चरण सिंह गंगा बैराज से 77,819 क्यूसेक पानी शुक्रवार को छोड़ा गया है। बैराज से छोड़े जा रहे पानी और गंगा के जलस्तर में होने वाले बदलाव पर तटवर्ती क्षेत्रों की निगाहें टिकी हैं।
गंगा का उच्चतम बाढ़ स्तर 126.780 मीटर दर्ज है। मौजूदा जलस्तर इस स्तर से 1.150 मीटर नीचे है। जलस्तर में मामूली बढ़ोतरी भी नदी को खतरे के निशान के और करीब ले जा सकती है। फिलहाल जलस्तर खतरे के निशान से नीचे ही है, लेकिन प्रशासन और तटवर्ती आबादी की चिंता बढ़ा रहा है। एसडीएम वैभव गुप्ता ने कहा कि गंगा के जलस्तर की सघन निगरानी की जा रही है। तटवर्ती इलाकों में दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें