कन्नौज। कोरोना संक्रमण के दौरान मनुष्य के शरीर में बदलाव का अध्ययन करने के लिए सीरो सर्वे बुधवार से जिले में शुरू हो गया। दस टीमों ने चिह्नित गांवों में पहुंचकर ब्लड सैंपल लिए। ज्यादातर ग्रामीणों को यह नहीं पता था कि यह सैंपल क्यों लिए जा रहे हैं। सैंपल लेने में स्वास्थ्य टीम को दिक्कत न हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
बुधवार को टीम ने मदनापुर, नगरिया लालशाह, मेहंदीपुर, सतवारी, बंसरामऊ, कुसुमखोर, ज्ञानपुर, आसिफपुर पट्टी, ईजलपुर, उदईपुर्वा, नौगई, हमीरपुर में सीरो सर्वे के तहत सैंपलिंग की। एसीएमओ व कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. केसी राय, डॉ. राम मोहन तिवारी, डॉ. अजय मिश्रा ने हकीकत जांची। नोडल अधिकारी डॉ. केसी राय का कहना है कि सीरो सर्वे की सैंपलिंग में किसी तरह की दिक्कत नहीं हो रही है। गांव में टीम पहुंचने पर लोग सैंपल दे रहे हैं।