कन्नौज। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में गांवों में गंदगी नजर आई तो जिम्मेदारों के साथ सफाई कर्मियों पर भी कार्रवाई होगी। बीडीओ व सचिव साफ सफाई की निगरानी करेंगे।
सीडीओ आरएन सिंह ने जिले के सभी खंड विकास अधिकारियों को चिट्ठी भेजी है। इसके मुताबिक गंदगी से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष संचारी रोेग नियंत्रण अभियान एक मार्च से 30 तक चलेगा। गांव की गलियों, नालियों की सफाई के साथ दवा के छिड़काव के निर्देश दिए गए हैं। 30 मार्च तक बीडीओ व सचिव गांवों का निरीक्षण कर साफ सफाई देखें। निरीक्षण में गंदगी मिलने पर जिम्मेदारों के साथ सफाई कर्मियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।