फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकबंदी प्रक्रिया का विरोध: भगवंतपुर में पांचवें दिन भी किसानों ने दिया धरना

विज्ञापन
संघर्ष समिति के अध्यक्ष को समर्थन पत्र सौंपते निवर्तमान प्रधान व मौजूद किसान। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। चकबंदी प्रक्रिया के विरोध में भगवंतपुर गांव के लोगों का पांचवें दिन भी धरना जारी रखा। वहीं किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल उप मुख्यमंत्री से मिलने के लिए लखनऊ रवाना हुआ है। शनिवार को भगवंतपुर के प्रधान ने चकबंदी प्रक्रिया के लिए गठित समिति का बहिष्कार कर आंदोलन में शामिल होने की घोषणा की है।
विज्ञापन

भगवंतपुर के निवर्तमान प्रधान बृजपाल सिंह ने कहा कि चकबंदी प्रक्रिया में प्रधान समेत गांव के सदस्यों को समिति में शामिल किया जाता है। चकबंदी अधिकारियों ने बिना समिति गठित किए मनमाने ढंग से प्रक्रिया शुरू कर दी। निवर्तमान प्रधान ने कहा कि चकबंदी प्रक्रिया में तमाम अनियमितताएं हैं। गांव के लोगों के हितों की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ी जाएगी। इसके साथ संघर्ष समिति के अध्यक्ष गौरव यादव एडवोकेट, महासचिव शुभम त्रिपाठी एडवोकेट, भाकियू (किसान) जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। किसान नेता ने लाखों के गोलमाल का आरोप लगाते हुए कहा कि चकबंदी प्रक्रिया निरस्त होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
वहीं शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष सौरभ यादव के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधि मंडल उप मुख्यमंत्री दिनेश चंद्र शर्मा से मिलने के लिए लखनऊ रवाना हो गया। धरना स्थल पर हरीराम वर्मा, सह उपाध्यक्ष रामऔतार, अमित, भगवानदास बाथम, कुलदीप तिवारी, शिशुपाल बाथम, साबिर, अनार सिंह पाल, राधा देवी, सरस्वती देवी, शकुंतला देवी, सुशीला देवी व सुमन देवी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें