फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: खराब पंखे तो कहीं बिजली गुल, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले की 36 पीएचसी पर रविवार को आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। पीएचसी पर अव्यवस्थाओं के चलते मरीजों के साथ ही डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कहीं तो बिजली गुल होने से मरीजों को बिना जांच के बैरंग वापस लौटना पड़ा। सीएमओ डॉ. विकास चंद्रा ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में 1609 मरीजों का इलाज किया गया और 29 लाभार्थियों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए गए, जिन केंद्रों पर अव्यवस्थाएं हैं, उन्हें जल्द दूर किया जाएगा। मरीजों को स्वास्थ्य केंद्रों पर किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन



ठठिया क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भीषण गर्मी के बीच पंखे और अन्य जरूरी उपकरण खराब होने से मरीजों के साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के कारण अस्पताल में आने वाले मरीजों को काफी दिक्कत हुई। स्वास्थ्य केंद्र में पंखे खराब होने से लैब टेक्नीशियन को जांच करने में भी परेशानी हो रही है। स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के लिए पहुंचे उप चिकित्सा अधिकारी की नजर भी खराब व्यवस्थाओं पर नहीं पड़ी।

वहीं सौरिख के ग्राम वीरपुर में आरोग्य स्वास्थ्य मेले में डॉ. नीरज शाक्य ने 22 मरीजों को परामर्श दिया, जिसमें त्वचा संबंधित एवं आंखों की समस्या तथा बुखार से पीड़ित मरीजों को दवाई दी गई। डॉक्टर ने बताया कि बिजली न आने के कारण लैब टेक्नीशियन खून की जांच नहीं कर सके। इसलिए मरीजों को सीएचसी सौरिख में ब्लड सैंपल की जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें