फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तीनों लोकों से न्यारी राधा रानी हमारी

Thu, 02 Mar 2017 12:12 AM IST
कन्नौज
विज्ञापन
आरती के दौरान मौजूद भक्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बांके बिहारी मंदिर में बंाके बिहारी व राधा की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के बाद समारोह में विश्व विख्यात कथा व्यास गोस्वामी आचार्य मृदुल महाराज ने कहा कि कन्नौज में राधारानी की ननिहाल है। अब राधारानी के साथ बांके बिहारी भी विराजमान हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या के प्रति लोगों के सोच बदलने की शुरुआत यहां से होनी चाहिए। कन्या को पूरा सम्मान दें।
विज्ञापन



आचार्य ने कहा कि जो मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराता है, वह पृथ्वी के राज्य को प्राप्त कर लेता है। मंदिर निर्माण कराने वाले का तीनों लोकों में डंका बजता है। भगवान के भोग की व्यवस्था करने वाले को ब्रह्म लोक प्राप्त होता है। आचार्य ने कहा कि राधा भगवान कृष्ण की प्रेयसी नहीं आत्मा हैं। आचार्य मृदुल ने इससे पहले श्री राधा व बांके बिहारी का पूजन अर्चन किया।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद आरती का आयोजन हुआ। तीनों लोकों से न्यारी राधा रानी हमारी भजन पर श्रोता ताली बजाकर झूम उठे। इस मौके पर नवाब सिंह यादव, अनुराग मिश्रा, दिलीप गुप्ता, दिवारीलाल कुशवाहा, अमरनाथ मिश्र ने  प्रसाद का वितरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस मौके पर संग्राम सिंह, प्रकाश शर्मा, रमेश यादव, गोल्डन मिश्रा, सुशील भारद्वाज, धर्मेंद्र कुशवाहा, फूल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें