फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म छिपाकर प्रेमजाल में फंसाया, कर ली शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज(कन्नौज)। लखनऊ के एक युवक ने गुरसहायगंज क्षेत्र की युवती को प्रेम जाल में फंसाकर उससे शादी कर ली। शादी के बाद युवक के दूसरे धर्म के होने का पता चलने पर युवती समेत परिजनों में हड़कंप मच गया। युवती के कहने पर पीड़ित पिता ने युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कस्बा के एक मोहल्ला निवासी युवती निजी विद्यालय में शिक्षण कार्य करती है। करीब दो साल पहले लखनऊ के युवक का युवती से संपर्क हो गया। परिवार के मुताबिक युवक ने अपना नाम राहुल वर्मा बताकर युवती से संपर्क बढ़ाना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया। दूसरे धर्म का युवक होने की बात से युवती अनजान थी। उसने युवक के शादी की बात कहे जाने पर हामी भर दी। जिद कर युवती ने अपने परिजनों को भी राजी कर लिया।
10 दिसंबर को लखनऊ में दोनों की शादी हो गई। शादी के दौरान सिर्फ कन्या पक्ष के लोग ही मौजूद रहे। पूछने पर युवक ने बताया कि वह अपने परिवार से अलग रहता है और परिवार वालों से कोई मतलब नहीं है। इसके बाद जब लड़की की चौथी आई तो युवक के दूसरे धर्म के होने जानकारी लगी। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। शुक्रवार शाम पीड़ित पिता ने कोतवाली पहुंचकर युवक के खिलाफ धर्म छिपाकर पुत्री से शादी करने की तहरीर दी।
विज्ञापन

कोतवाल राजा दिनेश सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है। मामले की जांच की जा रही है। धोखा देकर शादी देने का मामला सामने आने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें