फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कार की टक्कर से चार वर्षीय बालिका घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। सौरिख मार्ग पर कार की टक्कर से बुधवार को चार वर्षीय बालिका घायल हो गई। ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़ लिया। घायल बालिका को सीएचसी से रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन



क्षेत्र के ऊमरपुर गांव निवासी रामजीवन वर्मा की पुत्री प्राची (4) मां सीमा के साथ खेत पर बाबा को खाना देने गई थी। वहां से पैदल वापस आते समय दोपहर 12 बजे के करीब तालग्राम की तरफ जा रही कार ने ऊमरपुर गांव के पास सड़क क्राॅस करते समय टक्कर मार दी। इससे बालिका घायल हो गई। भागने का प्रयास कर रहे कार चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसी कार से सीएचसी भेजा जहां से प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय भीमराव रामजी मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी ध्यानेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें