फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से साड़ियां चुराते चार महिलाओं को दबोचा

Sat, 13 Feb 2016 11:57 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
एक शोरूम में में खरीदारी करने के बहाने आईं चार महिलाओं ने दो कीमती साड़ियां पार कर दी। उनकी यह हरकत दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। दुकान स्वामी ने जब महिलाओं की हरकत को देखा तो उन्हें टोंक दिया और उनके पास से चोरी कर छिपाई गईं साड़ियां बरामद कर लीं।
विज्ञापन


इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में महिलाओं को कड़ी हिदायत देकर छोड़ दिया गया। नगर के मुख्य मार्ग पर पुरानी तहसील के सामने निर्देश चतुर्वेदी का कपड़ा मंदिर के नाम से साड़ियों का दो मंजिला शोरूम है। शनिवार की दोपहर चार महिलाएं खरीदारी करने के बहाने शोरूम पर पहुंचीं।

उन्होंने साड़ी दिखाने की बात कही। इस पर दुकान मालिक ने उन्हें दूसरी मंजिल पर साड़ी पसंद करने के लिए भेज दिया। इस बीच महिलाओं ने किसी तरह सेल्समैन की नजरें बचाते हुए दो कीमती साड़ियां चोरी कर छिपा लीं, पर उनकी यह पूरी हरकत शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो रही थी।
विज्ञापन


यह सब नीचे बैठा दुकान मालिक टीवी स्क्रीन पर देख रहा था। कुछ देर बाद जब महिलाएं नीचे उतरकर शोरूम से बाहर जाने लगीं, तभी उसने उन्हें रोक कर चुराई गई साड़ियों को वापस करने की बात कही। पहले तो वह आनाकानी करती रहीं और चोरी की बात सिरे से नकारती रहीं।

जब उन्हें शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाई गईं तो वह हतप्रभ रह गईं और फिर उन्होंने छिपाई गई दोनों साड़ियां वापस कर दी। हालांकि, इस दौरान दुकान पर काफी भीड़ जुट गई थी। बाद में दुकानदार ने महिलाओं को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें