फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: लाइन फाल्ट से चार हजार ग्रामीण अंधेरे में रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमोलर। विद्युत उपकेंद्र की 11 हजार लाइन में बुधवार की शाम को फाल्ट आ गया। इससे तीन गांव की बत्ती 18 घंटे तक गुल रही। ग्रामीणों की सूचना पर लाइन फाल्ट दुरुस्त करने पहुंचे लाइनमैनों को शट-डाउन नहीं मिला। इसकी शिकायत उपभोक्ताओं ने एसडीओ से की पर कोई सुनवाई नहीं हुई। तब लोगों में विद्युत निगम के खिलाफ आक्रोश रहा।
विज्ञापन

उपभोक्ता संजय कुमार, मुकेश, मनोज कुमार, अमरसिंह ने बताया कि अमोलर उपकेंद्र के ताहपुर फीडर से गांवों को बिजली दी जाती है। शाम छह बजे 11 हजार लाइन में नैपालपुर कोल्ड स्टोरेज के सामने लगे पोल से जंफर टूट गया। इससे नैपालपुर, पहलपुरवा, ककराह गांव की आपूर्ति ठप हो गई। इस कारण चार हजार लोगों को रात भर अंधेरा में रहना पड़ा। सूचना पर देर शाम लाइनमैन तो मौके पर पहुंचे पर जेई ने शट-डाउन देने से मना कर दिया।
इस कारण दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। दोपहर बाद बत्ती दुरुस्त होने के बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। जेई भूपेंद्र सिंह का कहना है कि रात होने के कारण लाइनमैन की सुरक्षा को देखते हुए शट-डाउन नहीं दिया गया। दिन में फाल्ट सही कराकर बिजली सप्लाई बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें