फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: एक ही गांव के चार किशोर अचानक लापता, सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
उमर्दा। मवेशी चराकर घर लौटे चार किशोर बुधवार को अचानक से लापता हो गए। गांव से एक साथ चार किशोरों के लापता होने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने किशोरों की तलाश की पर पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने गुुुरुवार को पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने किशोरों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


इंदरगढ़ क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी हरिनारायण सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 वर्षीय बेटा मनीष गांव के ही तीन अन्य किशोर रीशू (15), मंजीत (15) व खुश (15) के साथ खेतों में बकरी चराने गया था। शाम को सभी घर लौटे, लेकिन कुछ देर बाद चारों किशोर एक साथ दोबारा फिर निकल गए। देर रात तक जब वह वापस नहीं आए, तो परिजनों ने आसपास खोजबीन शुरू की पर सुराग नहीं मिला।
थाना प्रभारी पारुल चौधरी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर धारा 137 (घर से नाबालिग के चले जाने) के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्राथमिक जांच में अपहरण की आशंका नहीं है। उन्होंने बताया कि चारों किशोर घर से आधार कार्ड भी साथ ले गए हैं। इससे माना जा रहा है कि वह किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत घर से निकले हैं। इसके साथ सीसीटीवी फुटेज में चारों किशोर एक साथ जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। उन्होंने बताया कि तीन टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही किशोरों का सुराग लगाकर, सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें