फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार छात्रों को सीएम ने किया सम्मानित

Fri, 23 Jun 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
सम्मानित हुए छात्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के चार मेधावी छात्र-छात्राओं को सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ के लोक भवन में एक-एक लाख रुपये का नगद पुरस्कार व एक-एक आईपैड देकर सम्मानित किया। इन मेधावी बच्चों के अभिभावकों को भी सीएम ने पगड़ी व शाल भेंटकर सम्मानित किया। इन सभी छात्रों ने इलाहाबाद बोर्ड की वर्ष 2017 की इंटर परीक्षा में टाप टेन की मेरिट में स्थान पाया था।
विज्ञापन


सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य डा. श्रीनारायण कोस्टा ने बताया कि टाप टेन मेरिट सूची में स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मान देने के लिए गुरुवार को लखनऊ के लोक भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

विद्यामंदिर की छात्रा प्रतीक्षा कुशवाह को मेरिट में सातवां स्थान, छात्रा प्रियंबना,  व पुष्पेंद्र राजपूत को संयुक्त रुप से आठवां स्थान व अभिषेक त्रिपाठी को मेरिट में नवां स्थान मिला था। इन सभी छात्रों को सीएम ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें