फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार छात्रों को सशर्त दाखिला

Sun, 07 Aug 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
पीएसएम कालेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीएसएम कालेज प्रशासन और छात्रों के बीच एडमिशन को लेकर विवाद सुलझ गया है। चार छात्रों को सशर्त दाखिला दिया जाएगा, जबकि प्राचार्य और कर्मचारियाें से अभद्रता करने वाले छात्र को एक माह के लिए निलंबित कर दिया गया। प्राचार्य ने नौ अगस्त से कालेज खोलने का निर्णय लिया है। एसपी ने भी पुलिस फोर्स को तैनात करने का भरोसा दिया है। 
विज्ञापन


  विदित हो कि महाविद्यालय प्रशासन व छात्र नेताओं के बीच हुए टकराव के बाद प्राचार्य ने अनिश्चितकाल के लिए कालेज बंद कर दिया था। करीब एक सप्ताह से महाविद्यालय बंद होने से विवाद को निपटाए जाने का प्रयास चल रहा था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए महाविद्यालय प्रबंधक व प्राचार्य सुनीति मिश्रा व स्टाफ की हुई वार्ता के बाद निर्णय लिया गया कि 9 अगस्त से महाविद्यालय को विधिवत तरीके से खोला जाएगा।

प्राचार्य ने कहा कि एसपी दिनेश कुमार पी ने महाविद्यालय को पूरी सुरक्षा देने का भरोसा दिया है। कहा कि प्रवेश के लिए पिछले काफी दिनों से आंदोलित मो. तौसीफ कुरैशी, सोमू सैनी, शिवकुमार यादव, अजय शर्मा का सशर्त दाखिला लिया जाएगा। कहा कि सभी के चालीस फीसदी से नीचे नंबर हैं।
विज्ञापन


उनसे पहले शपथ पत्र लिया जाएगा कि यदि विश्वविद्यालय उनके परीक्षा फार्म स्वीकार नहीं करता है तो इसमें महाविद्यालय की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। साथ ही प्राचार्य व स्टाफ से अभद्रता बरतने वाले अनंत यादव को एक माह के लिए निलंबित करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें