फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सुलह समझौता के बहाने बुलाकर मारपीट, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। होलिका दहन स्थल पर बकरी बांधने को लेकर दो अलग-अलग समुदायों के बीच विवाद हो गया। रविवार को शुरू हुए इस विवाद ने सोमवार रात हिंसक रूप ले लिया। सुलह समझौते के बहाने बुलाकर किए गए हमले में पिता-पुत्र सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और मंगलवार को आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

रजलामऊ गांव निवासी हरीशंकर गुप्ता ने बताया कि होलिका स्थल पर बकरी बांधने से मना करने पर उनका गांव के लोगों से विवाद हुआ था। सोमवार को विपक्षी ने सुलह समझौते के लिए उन्हें अपने घर बुलाया। रात 10 बजे घर के बाहर सुलह समझौते के दौरान कहासुनी हो गई। राजू, कलाम और सलाम ने गालीगलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। हरीशंकर के पुत्र जय, भतीजा रिशू और अमित भी बचाने के प्रयास में घायल हो गए। सभी ने घर के अंदर घुसकर अपनी जान बचाई और दरवाजा बंद कर लिया।
आरोपियों ने घर के बाहर भी गालीगलौज की और बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस, आसपास की चौकियों की फोर्स और यूपी पुलिस 112 मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को शांत कराया और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। गंभीर हालत होने पर दो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। तीन आरोपियों राजू, कलाम और सलाम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें