फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: हादसों में महिला समेत चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसों में महिला समेत चार लोग घायल
विज्ञापन

सौरिख। क्षेत्र के नगला भदई गांव निवासी आलोक पाल (25) मंगलवार को बाइक से बाजार जाते समय सौरिख-नादेमऊ मार्ग पर बाइक अचानक फिसल गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी घटना में नगला झावर निवासी भूरे (25) की बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। हादसे में वह घायल हो गए। सकरावा क्षेत्र निवासी मुस्लिम खान (50) मंगलवार को बाइक से बाजार आ रहे थे। मिर्जापुर पुल के पास उनकी बाइक तेज रफ्तार साइकिल से टकरा गई। हादसे में मुस्लिम खान गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन


डंपर की टक्कर से महिला घायल
हसेरन। छिबरामऊ क्षेत्र के खोजीपुर गांव निवासी मिथिलेश यादव (40) मंगलवार को बेटे राहुल के साथ बाइक से कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र स्थित लक्ष्मीपुर गांव से घर लौट रही थीं, खनापुर गांव के पास सामने से डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे मां-बेटे सड़क पर गिर पड़े, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। महिला की हालत गंभीर होने पर परिजन कानपुर के हैलट अस्पताल ले गए। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें