शहरभर की आबादी चार लाख, दो दर्जन से अधिक एटीएम लेकिन करेंसी सोमवार को सिर्फ दो एटीएम से निकली। बाकी एटीएम बंद पड़े रहे। किसी में कनेक्टिविटी न होना समस्या रही है तो किसी से कैश नहीं निकला। ऐसे में एटीएम कार्ड धारकों को परेशानी उठानी पड़ी। शहर भर के उपभोक्ताओं के दैनिक खर्चे में तो कमी नहीं आई लेकिन गत दिनों से पैसे न मिलने से उनका बजट जरूर गड़बड़ा गया है। लोगों की परेशानियां तीन दिनों में बढ़ गई हैं।
स्टेट बैंक मकरंद नगर, बैंक आफ इंडिया, एक्सिस बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, एचडीएफसी बैंक, केनरा बैंक, इंडियन बैंक, आईडीबीआई बैंक, इंडसंड बैंक, यूनियन बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, पीएनबी, विजया बैंकों के शहर भर में करीब दो दर्जन से अधिक एटीएम संचालित हैं। नोटबंदी के बाद से एक भी दिन एक दर्जन एटीएम भी एक साथ संचालित नही रहें।
बैंक उपभोक्ता पवन त्रिवेदी कहते हैं कि इस समय करेंसी की कोई कमी नहीं है हमें एटीएम संबंधित जो भी समस्यायें नजर आ रही हैं। यह बैंक का कुप्रबंधन है। सौरभ मिश्रा कहते हैं कि बैंक प्रबंधन की वजह से दिक्कत है। सचिन शर्मा ने कहा कि यदि समस्याएं हैं तो ये सरकार से ज्यादा फाल्ट बैंकों की है।