तिर्वा (कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार को पचोर गांव के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। कार सवार हिमाचल प्रदेश से बिहार जा रहे थे। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां पर सभी का प्राथमिक इलाज किया गया।
बिहार के जिला अररिया के थाना सिकटी के निभोलानी निवासी इसतेखार, पत्नी अरमीना, पुत्री रिजवाना और सिरमान के साथ कार से हिमाचल प्रदेश गए थे। इसतेखार कार से परिवार के साथ घर जा रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चालक का झपकी आ गई और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चारों को चोट आई। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यूपीडा टीम ने एंबुलेंस से घायलों को राजकीय मेडिकल काॅलेज भेजा। वहां पर प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी। कोतवाल वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि घायलों की हालत सामान्य होने पर दूसरे वाहन से घर के लिए रवाना किया गया।