जीटी रोड हाईवे पर अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क
हादसों पिता-पुत्र समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में
भर्ती कराया गया। हालत हालत गंभीर होने पर तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर
कर दिया गया।
क्षेत्र के ग्राम भानपुर निवासी छोटेलाल पुत्र मिट्ठू
लाल शुक्रवार की सुबह नौगाईं जा रहे थे। जब वह ताजपुर रोड पर पहुंचे, तभी
सामने से आई तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार सहित
बाइक सवार युवक करन सिंह निवासी गिहार कालोनी गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा होते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से
दोनों घायलों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां
प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों घायलों को जिला अस्पताल
रेफर कर दिया गया। उधर, ग्राम कुंवरपुर बनवारी निवासी विनोद कुमार अपने
पुत्र विवेक दुबे के साथ बाइक से फर्रुखाबाद जा रहे थे।
जब वह फर्रुखाबाद
रोड पर पहुंचे, तभी अचानक सामने आए जानवर को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक
बेकाबू होकर फिसल गई। हादसे में पिता-पुत्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची
एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के
बाद विनोद की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।