फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पारिवारिक विवाद में चार घायल, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। पारिवारिक विवाद के चलते चार लोगों ने युवती को पीटकर घायल कर दिया। बचाने पहुंचे चाचा, पिता और भाई को भी पीट दिया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पीड़िता की मां ने गुरुवार को कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र की चौकी सरायप्रयाग के गांव इस्माइलपुर निवासी जुलेखा बेगम ने बताया कि बुधवार दोपहर 12 बजे उनके परिवार के ही चांद खां, जब्बार, चांद खां की पुत्री जैनव और जेवा उनके घर के दरवाजे पर पहुंचे। सभी लोग बिना किसी कारण के गालीगलौज करने लगे। उनकी पुत्री महजवी ने विरोध किया तो आरोपी घर में घुसकर उसके साथ मारपीट करने लगे। शोर सुनकर जब जुलेखा के जेठ कासिम, पति मिनाज और पुत्र हसनैन बीचबचाव के लिए पहुंचे। तो आरोपियों ने उन्हें भी लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी जिससे पीड़ित परिवार में भय है। कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी

तालग्राम। कोतवाली गुरसहायगंज के तेराजाकेट निवासी सर्वेश कुमार ने बताया कि पुत्र अजीत कुमार (28) सौरिख से 18 मार्च को शाम तीन बजे बाइक से घर वापस आ रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने तिसौली गांव के पास बाइक में टक्कर मार दी जिससे पुत्र घायल हो गया। उसका इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर चालक और वाहन की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें