फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के कन्नौज में ऑक्सीजन की सप्लाई बंद होने से चार कोरोना मरीजों की मौत, ड्यूटी छोड़ भागे डॉक्टर

Tue, 20 Apr 2021 03:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

कोरोना संक्रमण के बढ़ते आंकड़ों के बीच अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर की किल्लत से मरीजों में कोहराम मच गया है। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में ऑक्सीजन की कमी से चार कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई।
विज्ञापन
ऑक्सीजन सिलिंडर की किल्लत - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज के तिर्वा स्थित मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती चार मरीजों की सोमवार रात ऑक्सीजन की कमी से मौत हो गई। आरोप लगाया गया कि रात में अचानक ऑक्सीजन प्लांट बंद हो जाने से ऐसा हुआ। मरीजों के हो-हल्ला मचाने के बाद कर्मचारियों ने ऑक्सीजन आपूर्ति चालू की।
विज्ञापन


सुबह सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही मेडिकल व जिला प्रशासन में खलबली मच गई। राजकीय मेडिकल कालेज में कोविड मरीजों के लिए 100 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। यहां कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जाता है। पाइप से ऑक्सीजन की आपूर्ति होती है।

भर्ती मरीजों के परिजनों ने बताया कि सोमवार रात करीब तीन बजे अचानक वार्ड में ऑक्सीजन आपूर्ति बंद हो गई। इससे मरीजों में हाहाकार मच गया। शोरगुल के बाद आइसोलेशन वार्ड की ऑक्सीजन सप्लाई आनन फानन शुरू कराई गई।
विज्ञापन


तब तक आइसोलेशन वार्ड में भर्ती छिबरामऊ के जनता मंदिर निवासी कुंवर बहादुर (79), इब्राहिमपुर निवासी संदीप कुमार (32), सौरिख निवासी पत्रकार उज्ज्वल (30), ठकुराना कन्नौज निवासी साहित्यकार सुलभ अग्निहोत्री (61) की मौत हो गई। साहित्यकार सुलभ को केवल सांस की दिक्कत थी। कालेज प्रशासन ने शवों को मर्च्युरी हाउस में रखवाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया।

कोविड वार्ड में ऑक्सीजन सप्लाई सुचारु रूप से कराई जा रही है। बताया गया कि रात में केवल इतनी देर के लिए ऑक्सीजन बंद हुई, जितना सिलिंडर बदलने में वक्त लगा। ऑक्सीजन की कमी से मौत का परिजनों का आरोप  है। ऑक्सीजन की कमी से मौत नहीं हुई है। कोविड वार्ड में 24 घंटे में करीब 150 सिलिंडर की खपत हो रही है।

विज्ञापन

सीएमएस डॉ.दिलीप सिंह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें