फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से चार बीघा गेहूं की फसल राख

विज्ञापन
विज्ञापन
ठठिया। ट्रांसफार्मर के तार से निकली चिंगारी से ग्रामीण के चार बीघा खेत में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। दमकल के पहुंचने से पहले ग्रामीण आग बुझाने के लिए जूझते रहे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव उमगरा निवासी शिवगोविंद के चार बीघा खेत में गेहूं की फसल पककर तैयार हो गई थी। शिवगोविंद फसल को कटवाने की तैयारी कर रहा था। खेत के पास में एक ट्रांसफार्मर लगा है। शुक्रवार की दोपहर को ट्रांसफार्मर के तार से निकली चिंगारी गेहूं की फसल के ऊपर गिर गई। कुछ देर में ही खेत में भीषण आग लग गई। आसपास के खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने शिवगोविंद को सूचना दी। सभी लोग आग को बुझाने के प्रयास में जुट गए। घटना की जानकारी दमकल को दी गई। हवा तेज होने के कारण आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग से चार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
पड़ोसी ग्रामीणाें ने अपने खेतों को बचाने के लिए फावड़े से नाली खोदी। दमकल की टीम मौके पर पहुंची और राख मेंं पानी डालकर उसको शांत कर दिया। शिवगोविंद ने बताया कि उसका हजारों रुपये का नुकसान हो गया। अब खाने के लिए उनको गेहूं खरीदने पड़ेगें। एसडीएम अशोक कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजकर नुकसान का आंकलन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें