फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर महिला को जलाया

Sun, 01 Nov 2015 12:24 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
विशुनगढ़ क्षेत्र के गढ़िया असालताबाद में दहेज को लेकर करीब 22 दिन पहले एक महिला को जलाकर मार डालने का प्रयास किया गया। परिजनों ने विशुनगढ़ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


मैनपुरी के नगला कलेह थाना किसनी निवासी रामपाल सिंह पुत्र फूल सिंह ने विशुनगढ़ थाने में दी तहरीर में कहा कि उसने अपनी पुत्री प्रीती 21 वर्ष का विवाह पांच दिसंबर 14 को पुष्पेंद्र सिंह चौहान के साथ की थी। शादी के बाद से ही पति पुष्पेंद्र सिंह चौहान, देवर, ननद व सास आदि पांच लाख रुपये की नगदी की मांग करने लगे।

मांग पूरी न होने पर उत्पीड़न करने लगे। कई बार समझौता कर मामले को टालने का प्रयास किया गया, पर उक्त लोग नहीं माने। दो अक्तूबर को उक्त लोगों ने प्रीती को आग के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी उसके मायके सूचना नहीं दी। 27 अक्तूबर को ग्रामीणों ने उन्हें सूचना दी। इस पर वह प्रीती के ससुराल आए और उसे विशुनगढ़ थाने ले जाया गया। तहरीर देने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें