फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुब्रत के घर पुलिस का छापा

Sun, 01 Nov 2015 12:22 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में हुए दंगे को लेकर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। भाजपा नेता सुब्रत पाठक व लाखन चौराहा स्थित अतहर वारिसी सहित कई अन्य के यहां पुलिस ने छापामार अभियान चलाया। इस दौरान उन्हें न तो आरोपी मिले और न ही असलहे।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी भुल्लन यादव ने बताया कि बीते दिनों भाजपा नेता सुब्रत पाठक के चालक को दंगे के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उसकी निशानदेही पर भाजपा नेता के आवास पर वह गए थे। पूछताछ के दौरान चालक ने बताया था कि दंगे में उसने भाजपा नेता की राइफल से फायरिंग की थी।

वहीं जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने भाजपा नेता के दो शस्त्र निरस्त कर दिए हैं। उनकी भी बरामदगी को लेकर पुलिस ने उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। इसके अलावा दंगे में आरोपी अतहर वारिसी, हसीम वारिसी, सोनू वारिसी, अकील वारिसी व नफीस हाशमी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई, पर वह नहीं मिल सके। इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस फोर्स, आरएएफ, महिला पुलिस व पीएसी जवान साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें