फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा घाटों पर सुरक्षा चाक-चौबंद

Mon, 02 Feb 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
महादेवी घाट पर मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं का गंगा स्नान होगा। इसे लेकर अधिकारियों ने गंगा घाट का निरीक्षण किया। एएसपी सुभाष शाक्य ने बताया कि महादेवी घाट पर जाने वाले भक्तों के वाहनों को रोकने के लिए तीन बैरियर बनाए गए हैं।
विज्ञापन


एक बक्सीपुरवा, दूसरा नीलकोठी और तीसरा हरदोई मोड़ तिराहे पर लगाया जाएगा। वाहनों के लिए दो पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। सभी वाहन महादेवी घाट से पहले मोड़ पर खाली पड़े खेतों में खड़े किए जाएंगे। दो गोताखोरों की टीमें लगाई गई हैं, जो चार नावों पर सवार होकर पुलिस के साथ गहरे पानी में निगरानी करेंगी।

पुलिस की ड्यूटी दो शिफ्टों में लगाई गई है। सोमवार की शाम आठ बजे से मंगलवार की सुबह तीन बजे तक और तीन बजे से मेला समाप्ति तक अलग-अलग शिफ्टों में पुलिस के जवान मुस्तैद रहेंगे। पुलिस बल दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ होगा। सभी थानाध्यक्ष वीडीओकैमरा और सर्च लाइट के अलावा रस्सा लेकर गंगा घाट पर मौजूद रहेंगे। पुलिस कंट्रोल रूम भी गंगा घाट पर बनाया गया है। हवा से भरे ट्यूब पानी में डाले जाएंगे।
विज्ञापन


यातायात पुलिस अपनी क्रेन लेकर सड़क पर मौजूद रहेगी। यदि कोई वाहन पार्किंग से हटकर खड़ा पाया गया तो उसे कोतवाली में जमा कर दिया जाएगा। एसडीएम सुनील शुक्ला, तहसीलदार राजेश कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर करन सिंह को मेला का प्रभारी बनाया गया है। कच्चे और पक्के घाट का प्रभारी ठठिया थानाध्यक्ष बीएल यादव को बनाया गया है।

इसके अलावा खोया पाया कैंप भी लगाया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से सात थानाध्यक्षों, 20 उप निरीक्षकों, 62 पुलिस कांस्टेबलों, 17 महिला कांस्टेबल, 1 टीएसआई और 6 यातायात कांस्टेबल के अलावा टियर गैस, एक फायर टेंडर, एक प्लाटून पीएसी के जवान गंगा घाट पर मौजूद रहेंगे।

सिविल ड्रेस में मौजूद रहेगी पुलिस
महादेवी गंगा घाट पर माघी पूर्णिमा के दिन पुलिस के जवान सादी वर्दी में तैनात किए गए हैं। ये भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में घूमेंगे। महिलाओं व युवतियों से छींटाकशी व छेड़खानी करने वाले मजनुओं को तत्काल मौके पर पकड़ लेंगे। वहीं चोरी करने वालों पर भी विशेष नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें