फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड प्वाइजनिंग से चार की हालत बिगड़ी

Tue, 25 Jul 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती मासूम रमन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव कुंवरपुर बनवारी में फूड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार के चार लोगों एवं गांव के एक मासूम की हालत बिगड़ गई। सभी को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गांव कुंवरपुर बनवारी निवासी रामकृष्ण जाटव के बेटे नागराज (17), विश्वनाथ (27) एवं उनकी पत्नी मुन्नीदेवी (56) और गांव के ही  रमन (4) पुत्र देवेंद्र  के पेट में रविवार को अचानक दर्द हुआ। इसके बाद उन्हें उलटी और दस्त शुरू हो गए। सभी को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डाक्टर ने बीमारी की वजह फूड-प्वाइजनिंग बताया है। इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार है। रामकृष्ण ने बताया कि गांव में रोजाना सफाई नहीं हो रही है। जगह- जगह कूड़ा रखा है, जिससे मच्छर बढ़ गए हैं। बदबू से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें