फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुझिया खाकर पांच बच्चों की हालत बिगड़ी, भर्ती

विज्ञापन
food poison - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा। गुझिया खाने से सोमवार को एक ही परिवार के पांच बच्चों की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने बच्चों को बेहोशी हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। बच्चों की हालत बिगड़ते देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

थाना ठठिया के सरसई भडाह गांव निवासी केशराम को एक पड़ोसी ने शनिवार को खोया दिया था। घर में रखे खोये से उसकी पत्नी ने गुझिया बना दी। सोमवार सुबह बच्चे चंदन(15), दिव्यांशु(13), प्रांशू(10), डिंपल (7) व इतवारी लाल(03) ने गुझिया खा ली।
गुझिया खाने के थोड़ी ही देर बाद पांचों बच्चों को दस्त और उल्टियां शुरू हो गईं। बच्चे एक-एक कर गश खाकर गिरने लगे। एक साथ सभी बच्चों की हालत खराब देख परिजनों ने आनन-फानन में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन

करीब तीन घंटे चले उपचार के बाद बच्चों की हालत में सुधार आया। केशराम ने बताया कि बच्चों की हालत गुझिया खाते ही बिगड़ने लगी थी। जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक पांचों बच्चे दस्त और उल्टियां आने से अचेत हो गए। सीएमएस डा. दिलीप सिंह ने बताया बच्चों को फूड प्वाइजनिंग हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें