तालग्राम ब्लाक में ब्लाक प्रमुख पद पर सपा प्रत्याशी संध्या यादव का
निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। वहीं भगवान देवी ने दो सेट नामांकन पत्र
खरीदने के बाद भी पर्चा नहीं दाखिल किया। निर्धारित समय सीमा खत्म होने के
बाद सपाइयों ने फूलमालाओं से लादकर आतिशबाजी छुड़ाई।
दोपहर
साढ़े 12 बजे पूर्व ब्लाक प्रमुख राजा गजेंद्र सिंह यादव की पत्नी संध्या
यादव अपने प्रस्तावकों व अनुमोदकों के साथ ब्लाक परिसर पहुंचीं और एआरओ
अभिनंदन सिंह को चार सेट देकर पर्चा भरा। नामांकन पत्र जमा करने के बाद तय
समय सीमा तक इंतजार किया गया। इस दौरान अन्य कोई उम्मीदवार नामांकन दाखिल
करने नहीं पहुंचा।
एकमात्र परचा संध्या यादव का भरे जाने से उनका निर्विरोध
ब्लाक प्रमुख बनने का रास्ता साफ हो गया। इसके बाद संध्या यादव के पति
गजेंद्र सिंह, सपा विधायक अरविंद सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र
सिंह यादव को समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से लाद दिया।
इस दौरान
विनय श्रीवास्तव, ब्लाक प्रमुख चंद्रभान सिंह, मनोज सिंह यादव, प्रधान
रामप्रकाश यादव, धर्मेंद्र यादव, जसवंत यादव, संतोष चतुर्वेदी, अमित आशू
त्रिपाठी, टिन्नी यादव आदि मौजूद थे। तालग्राम ब्लाक में एकमात्र
नामांकन करने वाली सपा प्रत्याशी संध्या देवी शिक्षाशास्त्र से एमए व एमएड
तक पढ़ी हैं।
वह वार्ड 45 बिराहिमपुर निजामपुर से निर्विरोध बीडीसी चुनी गई
थीं। ब्लाक परिसर में एडीएम संतोष वैश्य, अपर एसपी सुभाष चंद्र शाक्य,
बीडीओ पंकज यादव, सीओ बी. बनर्जी, वन क्षेत्राधिकारी एके मिश्रा,
गुरसहायगंज कोतवाल संतोष व्यास, तालग्राम एसओ अनवर अहमद भारी पुलिस बल के
साथ डटे रहे।
वहीं विधायक अरविंद सिंह यादव को गेट पर ही रोक दिया गया।
एसपी दिनेश कुमार पी दोपहर 12 बजे ब्लाक मुख्यालय पहुंचे। कुछ पल वहां
रुककर एएसपी सुभाष शाक्य, एडीएम संतोष वैश्य से सुरक्षा व्यवस्था के बारे
में जानकारी की। एएसपी को दिशा-निर्देश देने के बाद वह छिबरामऊ चले गए।