फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का कहर जारी, ठंड से ठिठुरते स्कूल पहुंचे बच्चे

Fri, 29 Dec 2017 11:45 PM IST
kannauj
विज्ञापन
09- कोहरे के बीच लाइट जलाकर निकलते वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज। कोहरे का कहर शुक्रवार को जारी रहा। ठंड से ठिठुरते बच्चे स्कूल पहुंचे। सुबह नौ बजे तक दृश्यता करीब 50 मीटर रही। ऐसे में वाहन की रफ्तार पर ब्रेक तो लगा ही, साथ ही हादसों की भी संभावना बढ़ गई है। अधिकारियों के इस ओर ध्यान न देने से बच्चों के अभिभावक खासा परेशान हैं। सुबह जैसे ही लोग घरों से बाहर निकले, उन्हें कोहरे के  कारण कुछ नजर नहीं आया। किसी तरह अभिभावक अपने बच्चों को लेकर स्कूल तक ले गए। जिन बच्चों को लेने स्कूली बस या वैन आती है, उन्हें खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन


वैन और बसें देरी से बच्चों को लेने के लिए पहुंची। कोहरे के कारण धीमी गति से वाहन चलने के कारण ऐसा हुआ। कई अभिभावकों का कहना था कि कहने को तो स्कूल का टाइम बढ़ाकर साढ़े आठ या नौ बजे कर दिया गया है लेकिन सुबह 10 बजे से पहले कोहरा नहीं छंटा।  के चादर 10 बजे तक नहीं छटती है। ऐसे में उन्हें बच्चों को स्कूल भेजने में भी डर लगता है। अधिकारी भी इस ओर कोई संज्ञान नहीं ले रहे है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21.6 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रेलवे स्टेशन, बस स्टाप पर लोग ठंड से ठिठुरते दिखे। लोगों ने अलाव तापकर किसी तरह ठंड को दूर करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें