फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का कहर, ठंड बढ़ी

Fri, 01 Jan 2016 12:19 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में भी कोहरे के कहर ने दस्तक दे दी है। सीजन में पहली बार गुरुवार को सुबह सवा 10 बजे तक कोहरा गिरता रहा। इसके बाद जब सूर्यदेव बादलों के बीच से बाहर निकले तो लोगों ने ठंड से राहत महसूस की।
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह धूप के दर्शन नहीं हुए। इसे भीषण ठंड नजर आई। स्कूल जाते बच्चे भी ठंड से ठिठुरते नजर आए। वहीं रेलवे स्टेशन, बस अड्डे पर बसों व ट्रेनों में इंतजार करने के लिए खड़े लोग भी सर्दी से प्रभावित दिखे। कोई चाय पीकर ठंड से निजात पाने की कोशिश में लगा रहा तो कोई अलाव के आसपास खड़ा नजर आया।

कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। लाइटें जलाकर दिन में वाहन चालकों को चलना पड़ा। उधर,नजरापुर क्षेत्र में कोहरे के चलते आलू की फसल में झुलसा रोग की बीमारी फैलने के तेजी पकड़ ली। काशीराम शर्मा, गुन्नू सिंह, वीरेंद्र बघेल, कृपाल राठौर, गंगासरन तिवारी ने बताया कि झुलसा रोग बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन


मिश्रनपुरवा, कछपुरवा, मीरपुर, जसनीपुरवा, अटारा, उत्तिमापुर पट्टी, परसपुर, जसपुरापुर सरैंया, टड़वा, गूरा, विसंधुआ, मुरैंया, भुगैतापुर, फगुहा, बेहरिन, बहादुरपुर, नयापुरवा, रतापुरवा, रजईमऊ, वैसापुर पट्टी, बंशीपुरवा, खालेपुरवा, खजुहा, रैगांवा, निवादा, सहिल्लापुर आदि गांवों में झुलसा रोग फैला है। 50 फीसदी से ज्यादा आलू के खेत इसकी चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें