फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे से रेंगते नजर आए वाहन, बढ़ी ठंड

Tue, 15 Dec 2015 12:17 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम का मिजाज ठंडा होने लगा है। वहीं कोहरा भी अपना दायरा बढ़ाने लगा है। सोमवार की सुबह कोहरे की चादर ने सड़कों भी ढक लिया। रोडवेज बसें समेत अन्य वाहन रेंगते हुए चलते नजर आए। वहीं सुबह के वक्त गलन भी रही। इस कारण लोग स्वेटर व जैकेट पहनकर ठंड से बचाव करते दिखे।
विज्ञापन


सर्दी से सुबह के वक्त सरायमीरा, मकरंदनगर, बड़ा बाजार, पीतल मंडी, लाखन चौराहा समेत अन्य बाजारों में सन्नाटे का माहौल रहा। वहीं चाय, समोसा व पकौड़ी की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रोज की तुलना में अधिक रही। सूर्यदेव भी बादलों के बीच बार-बार छुपते व निकलते रहे। सुबह 11 बजे धूप निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें