फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी के पास पड़ा मिला युवक का शव

Tue, 15 Dec 2015 12:15 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी के सामने एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। परिजनों का कहना है कि युवक कई दिनों से बीमार चल रहा था।
विज्ञापन


सरायमीरा के देविन टोला निवासी पप्पू (40) पुत्र मंगल प्रसाद नशे के आदी थे। इसके चलते वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। सोमवार की सुबह सात बजे वह घर से निकले थे। इसके बाद विनोद दीक्षित चिकित्सालय के सामने पेड़ के नीचे बनी पटिया पर वह लेट गए और उनकी मौत हो गई।

अस्पताल कर्मचारियों का कहना था कि बाइक से दो युवक उसे लेकर आए थे, पर उन्होंने अस्पताल में न भर्ती कराकर पेड़ के नीचे लिटा दिया था। इसके बाद दोनों युवक भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। इस दौरान उसकी शिनाख्त होने के बाद परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पप्पू के काफी समय से बीमार होने की बात कही और शव को ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें