फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप डाक्टरों के खिलाफ चला अभियान, 11 को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कन्नौज।
जिले में झोलाछापों के उपचार से हो रही मौतों और गलत रिपोर्ट करने के मामले पर सीएमओ ने डीएम के निर्देश का पालन किया है। इसके तहत जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापामार अभियान चलाया। अभियान में 11 डाक्टरों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। समय पर डिग्री के कागजात व रजिस्ट्रेशन न दिखाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप के निर्देश पर गुरुवार को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी व नोडल अधिकारी डा. राम मोहन तिवारी, अपर शोध अधिकारी वाईके मंजुल, मलेरिया निरीक्षक शैलेंद्र कुमार, डाटा सहायक पवन कुमार, जमालुद्दीन पुत्र जाहर बख्स गुरुसहायगंज, मो. उमर पुत्र फरीद कासिम गुरुसहायगंज, अजहरुद्दीन सीमांत नगर गुरसहायगंज, डा. शैलेंद्र /अनीश गुरसहायगंज, कमल प्रताप लड़ैत मंडी समिति छिबरामऊ, धर्मेद्र कुमार साक्य घिलोई बाजार छिबरामऊ, नितीश कुमार पश्चिमी बाईपास छिबरामऊ, साजिक हुसैन छिबरामऊ, अवनीश कुमार बिशुनगढ़ , डा. तनू बिशुनगढ़, योगेंद्र कुमार चतुर्वेदी बिशुनगढ़ की क्लीनिक चेक की गई। इस मौके पर डाक्टर मरीजों को देखते मिले। डिग्री के कागजात व क्लीनिक चलाने का रजिस्ट्रेशन मांगने पर नहीं दिखा सके। इ
विज्ञापन
विज्ञापन


स पर सभी को मौके पर ही नोटिस थमा दिया गया। चेतावनी दी गई कि एक सप्ताह के अंदर सभी कागजातों के साथ सीएमओ कार्यालय में उपस्थित न हुए तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

- एक सप्ताह में कागजात न दिखाने पर दर्ज होगी एफआईआर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें